CAA के खिलाफ दंगा फैलाने में क्‍या ISIS ने रची थी साजिश ? दिल्‍ली पुलिस ने पति-पत्नी को लिया हिरासत में

इस्लामिक स्टेट (ISIS) के खुरासान मॉड्यूल से जुड़े एक दम्पत्ति को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून (CAA ) विरोधी प्रदर्शन भड़काने के आरोप में दक्षिणी दिल्ली के जामिया नगर से रविवार को हिरासत में लिया

नयी दिल्ली : संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ भड़की हिंसा के पीछे आतंकी संगठन के हाथ होने की खबर सामने आ रही है. इस्लामिक स्टेट के खुरासान मॉड्यूल से जुड़े एक दम्पत्ति को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) विरोधी प्रदर्शन भड़काने के आरोप में दक्षिणी दिल्ली के जामिया नगर से रविवार को हिरासत में लिया गया. यह जानकारी पुलिस ने दी.

पुलिस उपायुक्त (विशेष इकाई) प्रमोद सिंह कुशवाह ने बताया कि इनकी पहचान जहानजेब सामी और उसकी पत्नी हीना बशीर बेग के तौर पर की गई है. उन्होंने कहा, वे संशोधित नागरिकता कानून विरोधी प्रदर्शन भड़काने में शामिल थे.

मालूम हो दिल्‍ली में पिछले दिनों संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ हिंसा भड़की थी, जिसमें कई लोगों की जान चली गयी थी. इसके अलावा दिल्‍ली के शाहीन बाग में भी सांशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ अब तक विरोध प्रदर्शन जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >