Viral Video: कछुए की पीठ पर बांध दिया कैमरा, गहरे पानी में फिर जो दिखा, चौंक गए सभी

Viral Video: वीडियो में दिख रहा है कि कैमरे के साथ जब कछुए ने पानी में गोता लगाया तो पानी के अंदर अलग ही दृश्य नजर आया. तल में कई तरह के रंगीन छोटे छोटे पत्थर दिखे. आस-पास तैरती बड़ी-बड़ी मछलियां नजर आई.

Viral Video: कछुआ एक ऐसा प्राणी है जो जमीन पर भी रह लेती है और पानी के अंदर भी. जमीन पर इसकी गति भले ही कम हो लेकिन पानी के इसकी गति अपेक्षाकृत काफी बढ़ जाती है. इसके अलावा कछुआ अच्छा तैराक भी होता है. ऐसे में एक कछुए की पीठ पर कुछ लोगों ने एक कैमरा बांध दिया. इसके बाद कछुआ को नदी में छोड़ दिया गया. कैमरे के साथ जब कछुए ने पानी में गोता लगाया तो पानी के अंदर का सुंदर संसार की झलक दिखी.

पानी के अंदर की दुनिया दिखी

वीडियो में दिख रहा है कि कैमरे के साथ जब कछुए ने पानी में गोता लगाया तो पानी के अंदर अलग ही दृश्य नजर आया. तल में कई तरह के रंगीन छोटे छोटे पत्थर दिखे. आस-पास तैरती बड़ी-बड़ी मछलियां नजर आई. कुछ रंगीन मछलियां भी दिखी. पानी के अंदर इसके अलावा भी बहुत कुछ नजर आया. वीडियो में दिख रहा है कि जब कछुए के सामने एक छोटी मछली आई तो कछुए ने उसे अपना निवाला बना लिया.

वायरल हो रहा वीडियो

यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE की ओर से पोस्ट किया गया है. वीडियो को अब तक 8 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. 15 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. वीडियो को देखकर कई यूजर्स ने कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिखा ‘यह कछुआ बहुत प्यारा है.’एक और शख्स ने लिखा ‘निंजा टर्टल कैमरामैन.’ वहीं एक और यूजर ने लिखा ‘कछुआ मछली भी खाता है.’ कई यूजर्स ने वाऊ लिखकर वीडियो की सराहना की है. कुछ यूजर्स ने इमोजी के जरिए अपना रिएक्शन जाहिर किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >