रवींद्र गायकवाड़ के लिए नहीं खुले एयर इंडिया के द्वार,एक बार फिर रद्द की बुकिंग

नयी दिल्ली : शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ ने एक बार फिर आज एयर इंडिया के विमानों में अपना टिकट बुक करने की कोशिश की, लेकिन एयरलाइन ने उनकी बुकिंग खारिज कर दी.एयर इंडिया के विमान में टिकट बुक करने के लिए शिवसेना सांसद का यह सातवां प्रयास है. गौरतलब है कि एयरलाइन के एक कर्मचारी […]

नयी दिल्ली : शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ ने एक बार फिर आज एयर इंडिया के विमानों में अपना टिकट बुक करने की कोशिश की, लेकिन एयरलाइन ने उनकी बुकिंग खारिज कर दी.एयर इंडिया के विमान में टिकट बुक करने के लिए शिवसेना सांसद का यह सातवां प्रयास है. गौरतलब है कि एयरलाइन के एक कर्मचारी पर हमला करने के बाद एयरलाइन ने अपने विमानों में गायकवाड के सफर करने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है.

एयरलाइन के सूत्र ने बताया, ‘‘हमारे वेब पोर्टल पर आज सुबह पांच बजे एक टिकट बुक करने का प्रयास किया जा रहा था. यह टिकट 17 मार्च को दिल्ली से मुंबई और 24 मार्च को मुंबई से दिल्ली की यात्रा के लिए कराई जा रही थी.” सूत्र ने बताया कि टिकट ‘रवींद्र गायकवाड’ के नाम से बुक की जा रही थी, जिसकी जानकारी हमें अपने ट्रैकर से मिली थी.
बहरहाल, सभी घरेलू विमान वाहकों में उड़ान सेवा को लेकर उनपर लगे प्रतिबंध के बाद से सांसद इंडिगो विमान और स्पाइस जेट विमान में भी एक-एक बार टिकट बुक करने का प्रयास कर चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >