कश्मीर के बांदीपुरा जिले में मुठभेड़, दो जवान घायल

श्रीनगर : उत्तर कश्मीर के बांदीपुरा जिले में आतंकवादियों एवं सुरक्षा बलों के बीच आज मुठभेड शुरू हो गयी. पुलिस ने यहां बताया कि सुरक्षा बलों ने जिले के हाजिन इलाके के पारे मोहल्ला में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर इलाके को घेर लिया और तलाश अभियान शुरू किया. मुठभेड़ के […]

श्रीनगर : उत्तर कश्मीर के बांदीपुरा जिले में आतंकवादियों एवं सुरक्षा बलों के बीच आज मुठभेड शुरू हो गयी. पुलिस ने यहां बताया कि सुरक्षा बलों ने जिले के हाजिन इलाके के पारे मोहल्ला में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर इलाके को घेर लिया और तलाश अभियान शुरू किया. मुठभेड़ के दौरान दो जवान घायल के घायल होने की सूचना है.

उन्होंने कहा कि बल तलाश अभियान चला रहे थे तभी इलाके में छिपे आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की जिसके बाद मुठभेड शुरू हो गयी. अधिकारी ने बताया कि ताजा रिपोर्ट आने तक गोलीबारी जारी थी. विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >