नयी दिल्ली : दिल्ली के नेहरू प्लेस में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में दोनों तरफ से 13 राउंड गोलियां चलीं. इस एनकाउंटर में इनामी बदमाश अकबर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
अकबर के सिर पर 25 हजार रूपये का इनाम था. वहीं अकबर का साथी राशिद भागने में कामयाब हो गया. पुलिस को लंबे समय से अकबर की तलाश थी. मुठभेड़ के दौरान पुलिस की बुलेट प्रूफ में गोली लगी. किसी के घायल होने की खबर नहीं है.
