जयललिता के सलाहकार वयोवृद्ध पत्रकार चो रामास्वामी का निधन

चेन्नई : वयोवृद्ध पत्रकार, राज्यसभा के पूर्व सदस्य एवं राजनीतिक टीकाकार चो रामास्वामी (82) का बीमारी के कारण आज यहां निधन हो गया. वे तमिलनाडु की पूर्व मुख्‍यमंत्री जे. जयललिता के सलाहकार भी रहे थे. रामास्वामी के परिवार के निकटवर्ती सूत्रों ने बताया कि चो के नाम से पुकारे जाने वाले रामास्वामी बीमार थे और […]

चेन्नई : वयोवृद्ध पत्रकार, राज्यसभा के पूर्व सदस्य एवं राजनीतिक टीकाकार चो रामास्वामी (82) का बीमारी के कारण आज यहां निधन हो गया. वे तमिलनाडु की पूर्व मुख्‍यमंत्री जे. जयललिता के सलाहकार भी रहे थे. रामास्वामी के परिवार के निकटवर्ती सूत्रों ने बताया कि चो के नाम से पुकारे जाने वाले रामास्वामी बीमार थे और उन्होंने आज सुबह अस्पताल में अंतिम सांस ली.

उनके परिवार में उनकी पत्नी, बेटा और बेटी है. रामास्वामी तुगलक पत्रिका के संस्थापक संपादक थे और उन्हें व्यंग्यकार के रूप में जाना जाता था. उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय भी किया और उन्होंने रजनीकांत एवं कमल हासन जैसे कई शीर्ष अभिनेताओं के साथ काम किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >