नामपल्ली अग्निकांड: दिल दहलाने वाला मंजर, 9 लोगों की दम घुटने से मौत, पांच-पांच लाख रुपये के मुआवजे का एलान

इमारत में आग लगने और फैलने के बाद आनन-फानन में दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची, दमकल कर्मियों ने कई पीड़ितों की खिड़की के सहारे बाहर निकाला. कर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. वहीं, हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि दम घुटने से लोगों की मौत हुई है.

नामपल्ली अग्निकांड: हैदराबाद के नामपल्ली इलाके में सोमवार को पांच मंजिला आवासीय इमारत में लगी भीषण आग में कथित तौर पर दम घुटने से अब तक नौ लोगों को मौत हो चुकी है. मृतकों में चार महिलाएं भी शामिल हैं. घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि आग परिसर के भूतल में लगी, जहां रसायनों से भरे कुछ ड्रम रखे थे. जिसके बाद आग ऊपर के मंजिलों तक फैलने लगी. वहीं,  आग की घटना में मारे गये  लोगों के प्रति तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने दुख जाहिर किया है. अधिकारियों ने बताया कि इमारत से अब तक 21 लोगों को बाहर निकाला गया है. उन्होंने बताया कि सांस के साथ धुआं अंदर जाने से अचेत हुए लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने नौ लोगों को मृत घोषित कर दिया.

हादसे में नौ लोगों की मौत

इधर नामपल्ली आग की घटना पर हैदराबाद की मेयर गडवाल विजयालक्ष्मी का कहना है नामपल्ली की घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है. नौ लोगों की मौत हो गई है और कुछ का अस्पताल में इलाज चल रहा है. 21 लोगों को बचाया गया है. केटीआर राव ने भी घटनास्थल का जायजा लिया. वहीं आग की घटना में प्रत्येक मृतक के परिवारों के लिए 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की गई. घटना में घायल व्यक्तियों को उस्मानिया जनरल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है. प्रधान मंत्री ने भी हर संभव मदद का वादा किया है. घटना की जांच चल रही है.

घटना की गहन जांच के आदेश
इमारत में आग लगने और फैलने के बाद आनन-फानन में दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची, दमकल कर्मियों ने कई पीड़ितों की खिड़की के सहारे बाहर निकाला. कर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. घटना को लेकर पुलिस उपायुक्त एम वेंकटेश्वरालु ने कहा कि आग बहुत तेजी से इमारत में फैली. उन्होंने कहा कि पुलिस और अग्निशमन कर्मियों ने इमारत में फंसे परिवारों को वहां से किसी तरह बाहर निकाला.

मृतक के परिजनों को पांच-पांच लाख का मुआवजा
वहीं, राजभवन की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मुख्य सचिव को घटना में घायल हुए लोगों को व्यापक चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए तत्काल कदम उठाने का निर्देश दिया गया है. साथ ही घटना की गहन जांच करने के भी निर्देश जारी किए गए हैं. इसके अलावा राजभवन की ओर से घटना को लेकर सारी जानकारी भी मांगी गई है. वहीं मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने मृतकों के परिजनों के पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की.

भाषा इनपुट से साभार

Also Read: हैदराबाद के नामपल्ली अग्निकांड में छह की मौत, कई गंभीर रूप से झुलसे, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >