दिल्‍ली : मुड़का के कबाड़ी बाजार में भीषण आग, लाखों का नुकसान

दिल्ली : राजधानी दिल्ली के मुंडका इलाके में स्थित एक कबाड़ी बाजार में आज तड़के आग लग गई. देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया और कई दुकानों को अपने आगोश में ले लिया. इसमें लाखों के नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है. दमकल की 33 गाड़ियां आग पर काबू पाने की […]

दिल्ली : राजधानी दिल्ली के मुंडका इलाके में स्थित एक कबाड़ी बाजार में आज तड़के आग लग गई. देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया और कई दुकानों को अपने आगोश में ले लिया. इसमें लाखों के नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है. दमकल की 33 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कवायद में जुटी हुई हैं. स्थिति अभी नियंत्रण में है.

मुंडका के स्क्रैप बाजार में अचानक आग से सनसनी फैल गयी. आग कितनी भयानक थी कि देखते ही देखते कई दुकानों को अपने चपेट में ले लिया. सूचना मिलते ही आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 33 गाड़ियां मौके पर पहुंच गयीं और लगभग आग पर काबू पा लिया. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >