लक्षद्वीप में 5.3 तीव्रता का भूकंप

नयी दिल्ली: लक्षद्वीप के समुद्र तट पर आज सुबह 5.3 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की इकाई राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, लक्षद्वीप के समुद्र तट पर सुबह चार बजकर करीब एक मिनट पर भूकंप का मध्यम तीव्रता वाला झटका महसूस किया गया. इसका केंद्र 10 किमी की गहराई पर […]

नयी दिल्ली: लक्षद्वीप के समुद्र तट पर आज सुबह 5.3 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की इकाई राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, लक्षद्वीप के समुद्र तट पर सुबह चार बजकर करीब एक मिनट पर भूकंप का मध्यम तीव्रता वाला झटका महसूस किया गया. इसका केंद्र 10 किमी की गहराई पर था. भूकंप से किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >