डेंगू-चिकनगुनिया पर सुप्रीम कोर्ट फिर नाराज, आज दोबारा बैठक का दिया आदेश

नयी दिल्ली : दिल्ली में डेंगू-चिकनगुनिया मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने फिर आज नाराजगी जताई है. कोर्ट ने कहा कि दिल्ली सरकार और उप राज्यपाल के बीच डेंगू और चिकनगुनिया पर काबू पाने के लिए हुई बैठक के परिणामों से ‘हम काफी निराश हैं’. इस बैठक में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया. सुप्रीम […]

नयी दिल्ली : दिल्ली में डेंगू-चिकनगुनिया मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने फिर आज नाराजगी जताई है. कोर्ट ने कहा कि दिल्ली सरकार और उप राज्यपाल के बीच डेंगू और चिकनगुनिया पर काबू पाने के लिए हुई बैठक के परिणामों से ‘हम काफी निराश हैं’. इस बैठक में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दिल्ली के लोगों को भुगतने के लिए छोड दिया गया है. कोर्ट ने दिल्ली सरकार और उप राज्यपाल को आज इस मुद्दे पर फिर से विचार विमर्श करने को भी कहा है.

कोर्ट ने कहा कि हमारे समक्ष रखे गए ब्योरे में मुख्यमंत्री और हेल्थ मिनिस्टर का जिक्र नहीं है, क्या वह चुपचाप बैठे थे. कोर्ट ने आज शाम 5.30 बजे फिर से बैठक करने का आदेश दिया है. सख्‍त शब्दों मे कोर्ट ने आदेश दिया कि चिकनगुनिया और डेंगू की रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाएं ताकि भविष्य में ऐसे हालात दोबारा न हों. हम उम्मीद करते हैं कि बैठक में दिल्ली के हित के लिए सोचा जाएगा और कुछ ठोस कदम उठाए जायेंगे.

कोर्ट ने कहा कि आपसब आपस में सहयोग और मिलजुलकर इन बीमारियों का हल निकालें. इस मामले में अगली सुनवाई 17 अक्तूबर को होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >