केजरीवाल ने उरी हमले के पीडि़तों के लिए 1 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की

नयी दिल्ली : उरी आतंकी हमले के साजिशकर्ताओं के खिलाफ केंद्र की ‘निष्क्रियता’ की आलोचना करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज प्रधानमंत्री से शहीद सैनिकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये के मुआवजे की घोषणा करने की अपील की. उन्होंने कहा कि दिल्ली में रह रहे सैनिकों के परिजनों के लिए […]

नयी दिल्ली : उरी आतंकी हमले के साजिशकर्ताओं के खिलाफ केंद्र की ‘निष्क्रियता’ की आलोचना करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज प्रधानमंत्री से शहीद सैनिकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये के मुआवजे की घोषणा करने की अपील की. उन्होंने कहा कि दिल्ली में रह रहे सैनिकों के परिजनों के लिए मुआवजा नीति को केंद्र को भी अपनाना चाहिए और जम्मू कश्मीर के उरी में हालिया आतंकी हमले के पीडि़तों से इसकी शुरुआत कर समूचे देशभर में इसे लागू करना चाहिए.

केजरीवाल ने कहा, ‘उरी हमले को लेकर समूचे देश में गुस्सा और निराशा है. हमारा शत्रु पड़ोसी हम पर हमला करता है यह सब को पता है. लेकिन, क्या हम इतने कमजोर हैं कि ऐसे हर हमले के बाद हम चुप्पी बरतते रहें?’ दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में दिल्ली सरकार द्वारा भगत सिंह की 110वीं जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आप नेता ने कहा, ‘मैं यह नहीं कह रहा हूं कि युद्ध हो क्योंकि यह कोई समाधान नहीं है.

केजरीवाल ने कहा,उन्हें (पाकिस्तान को) मुंहतोड जवाब देने के लिए ऐसे 100 अन्य तरीके हैं. यह चुप्पी मुझे दर्द देती है और अगर हम कुछ नहीं करते हैं तो यह हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के साथ विश्वासघात होगा.’ इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया और श्रम मंत्री गोपाल राय भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >