ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय बने पीएम मोदी

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर मेगास्टार अमिताभ बच्चन को पीछे छोडते हुए सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय बन गए हैं. इस सोशल मीडिया पर 25 अगस्त तक मोदी के 2.21 करोड़ फॉलोवर्स हैं, जबकि बिग बी के फॉलोवर्स की संख्या दो करोड है. जनवरी में मोदी ने […]

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर मेगास्टार अमिताभ बच्चन को पीछे छोडते हुए सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय बन गए हैं.

इस सोशल मीडिया पर 25 अगस्त तक मोदी के 2.21 करोड़ फॉलोवर्स हैं, जबकि बिग बी के फॉलोवर्स की संख्या दो करोड है. जनवरी में मोदी ने ट्विटर पर फॉलोवर्स की संख्या में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को पीछे छोड दिया था। शाखरुख फिलहाल ट्विटर पर तीसरे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय हैं.
मोदी 2009 से ट्विटर पर सक्रिय हैं और वेबसाइट के अनुसार, दुनिया के दूसरे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा इस मामले में पहले स्थान पर हैं. मोदी ने ट्विटर का प्रयोग मेक-इन-इंडिया, स्वच्छ-भारत, मन-की-बात और सेल्फी-विद-डॉटर अभियानों को लोकप्रिय बनाने तथा नागरिकों से जुडने के लिए किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >