सोनिया को अब भी है बुखार, अस्पताल में भर्ती रहेंगी

नयी दिल्ली:वाराणसी में रोडशो के दौरान बीमार पडी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बीते नौ दिनों से एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं, हालांकि उनको अभी बुखार बना हुआ है तथा चिकित्सकों ने कुछ और दिनों तक भर्ती रहने की सलाह दी है.सर गंगा राम अस्पताल के चिकित्सकों ने कहा कि 69 साल की सोनिया को […]

नयी दिल्ली:वाराणसी में रोडशो के दौरान बीमार पडी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बीते नौ दिनों से एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं, हालांकि उनको अभी बुखार बना हुआ है तथा चिकित्सकों ने कुछ और दिनों तक भर्ती रहने की सलाह दी है.सर गंगा राम अस्पताल के चिकित्सकों ने कहा कि 69 साल की सोनिया को अब भी हल्का बुखार है जिस वजह से उनको अस्पताल से छुट्टी देने में विलंब हो रहा है. बीते तीन अगस्त को बुखार, डिहाइड्रेशन और कंधे की चोट की वजह से उनको इस अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

अस्पताल के प्रबंधन बोर्ड के प्रमुख डॉक्टर डीएस राणा ने कहा, ‘‘आज सुबह चिकित्सकों की एक टीम ने श्रीमती गांधी की सेहत की जांच की और शरीर में संक्रमण के कारण अभी बुखार बने रहने की वजह से उनको अस्पताल में भर्ती रहने की सलाह दी. उनको एंटीबायोटिक दी जा रही हैं और संक्रमण से सुधार के संकेत मिल रहे हैं.’ बीते तीन अगस्त को सोनिया के कंधे की सर्जरी भी की गई थी और चिकित्सकों ने कहा कि वह चोट से तकरीबन उबर चुकी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >