7th pay commission: महंगाई भत्ता में चार फीसदी की वृद्धि की घोषणा, बढ़कर हुआ 46 प्रतिशत

1 / 1
7th pay commission: महंगाई भत्ता में चार फीसदी की वृद्धि की घोषणा, बढ़कर हुआ 46 प्रतिशत
फुल स्क्रीन में देखें

7th pay commission: महंगाई भत्ता में चार फीसदी की वृद्धि की घोषणा, बढ़कर हुआ 46 प्रतिशत

7th pay commission: ऑल इंडिया रेलवेमेन्स फेडरेशन के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि कर्मचारियों को जुलाई से डीए मिलना था, इसलिए इसे पाना कर्मचारियों का अधिकार था.

7th pay commission: दशहरे के मौके पर रेलवे ने अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है. जी हां…रेलवे बोर्ड ने अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (डीए) मूल वेतन के 42 प्रतिशत से बढ़ाकर 46 प्रतिशत कर दिया है, जो एक जुलाई, 2023 से प्रभावी माना जाएगा.

बोर्ड ने 23 अक्टूबर, 2023 को ‘ऑल इंडिया रेलवेज एंड प्रोडक्शन यूनिट्स’ के महाप्रबंधकों और मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखा है, जिसमें यह कहा गया है कि यह निर्णय लेते हुए बहुत खुशी हो रही है कि रेलवे कर्मचारियों को देय महंगाई भत्ता चार मूल वेतन के मौजूदा 42 प्रतिशत से बढ़ाकर 46 प्रतिशत कर दिया गया है जो एक जुलाई, 2023 से प्रभावी माना जाएगा.

रेलवे बोर्ड की यह घोषणा केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा लगभग 15,000 करोड़ रुपये के बोनस को मंजूरी देने के पांच दिन बाद आई है, जिसमें सरकारी कर्मचारियों के लिए डीए में चार प्रतिशत वृद्धि भी शामिल है. कर्मचारियों को अगले महीने के वेतन में, जुलाई से बकाया राशि के साथ बढ़ा हुआ डीए मिलेगा. रेलवे कर्मचारी संघों ने दिवाली से पहले इस घोषणा का स्वागत किया है.

ऑल इंडिया रेलवेमेन्स फेडरेशन के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि कर्मचारियों को जुलाई से डीए मिलना था, इसलिए इसे पाना कर्मचारियों का अधिकार था. मैं दिवाली से पहले इसके भुगतान की घोषणा करने के फैसले का स्वागत करता हूं.

नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेन के महासचिव एम राघवैया ने कहा कि डीए का भुगतान उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर किया जाता है और इसका उद्देश्य (कर्मचारियों पर) महंगाई का असर नहीं पड़ने देना है.

भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >