एक दिन में संसद से सबसे अधिक 78 सांसद निलंबित

संसद की सुरक्षा में हुई चूक मामले को लेकर विपक्षी दल अपनी मांग पर अड़े थे. लोकसभा और राज्यसभा में विपक्षी नेताओं ने मुद्दे को लेकर जमकर हंगामा किया. जिसके बाद लोकसभा से 33 और राज्यसभा से 34 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है. 11 सदस्यों को विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट आने तक के लिए निलंबित कर दिया.

संसद की सुरक्षा में हुई चूक मामले को लेकर सोमवार को विपक्षी दल अपनी मांग पर अड़े थे. लोकसभा और राज्यसभा में विपक्षी नेताओं ने मुद्दे को लेकर जमकर हंगामा किया. जिसके बाद लोकसभा से 33 और राज्यसभा से 34 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है. इसके अलावा 11 सदस्यों को विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट आने तक के लिए निलंबित कर दिया.वहीं, विपक्षी सांसदों ने निलंबन का विरोध किया है. लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा हमारे जिन सांसदों को पहले निलंबित किया गया था उन्हें बहाल किया जाए और गृह मंत्री आकर सदन में इस मामले पर बयान दें. वहीं कांग्रेस सांसद अब्दुल खालिक ने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >