Republic Day 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फहराया तिरंगा, कर्तव्य पथ पर दुनिया देख रही भारत की ताकत

76th Republic Day: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुबह 10:30 बजे कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया. उन्होंने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ बग्घी में बैठकर कर्तव्य पथ पहुंची.

76th Republic Day: आज देशभर में 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है. इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुबह 10:30 बजे कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया. उसके बाद 21 तोपों से सलामी दी गई. राष्ट्रपति मुर्मू इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ बग्घी में बैठकर कर्तव्य पथ पहुंची. जो इस वर्ष के मुख्य अतिथि हैं. इस अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, और विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मौजूद हैं. पीएम मोदी ने वहां मौजूद गेस्ट से मुलाकात की. थोड़ी देर में परेड शुरू होगी, जो करीब 90 मिनट तक चलेगी.

इंडोनेशिया के जवानों ने भी निकाला परेड

बता दें कि कर्तव्य पथ पर झंडोतोलन के बाद तीनों सेनाओं के हेलिकाप्टर ने परेड की शुरुआत की. आसमान से फूल बरसाए गए. उसके बाद कल्चर मिनिस्ट्री की 300 आर्टिस्ट ने वाद्य यंत्र बजाते हुए परेड निकाले. खास बात यह रही कि इंडोनेशिया के जवानों द्वारा भी कर्तव्य पथ पर परेड निकाला गया. परेड के दौरान पहली सेना की टुकड़ी 61 कैवेलरी की रहीं. यह दुनिया का एक मात्र एक्टिव घुड़सवार सेना रेजिमेंट है.

Also Read: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति होंगे चीफ गेस्ट, राफेल सुखोई समेत 40 विमान करेंगे फ्लाईपास्ट

सांस्कृतिक कलाकार कर्तव्य पथ पर कर रहे कला प्रदर्शन

इस बार गणतंत्र दिवस की थीम ‘गोल्डन इंडिया- हेरिटेज एंड डेवलपमेंट’ है. इस बार सांस्कृतिक कलाकार पूरे परेड पथ पर अपनी कला का प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं. जो पहले सिर्फ राष्ट्रपति बॉक्स के सामने प्रदर्शन करते थे. इसके अलावा, पूरे भारत से लगभग 10 हजार विशेष अतिथियों को परेड देखने के लिए आमंत्रित किया गया है. जिनमें पैरालंपिक दल, शीर्ष प्रदर्शन वाले गांवों के सरपंच, हथकरघा कारीगर, वन एवं वन्यजीव संरक्षण कार्यकर्ता शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >