75th independence day: ‘किसान, ओलिंपिक, आतंकवाद… देश बदल रहा है’, पढ़ें पीएम मोदी ने लाल किले से क्या कहा

75th independence day : देश में आज 75वां स्‍वतंत्रता दिवस ( Independence Day 2021) मनाया जा रहा है. लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM MODI) ने देश के लोगों को लगातार आठवीं बार संबोधित किया. जानें उनके संबोधन की खास बातें…

Live Updates
2:39 PM. 15 Aug 21 9:09 AM. 15 Aug

भारत आतंकवाद, विस्तारवाद दोनों ही चुनौतियों से लड़ रहा है : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दूसरे विश्व युद्ध के बाद वैश्विक संबंधों का रूप बदल गया था. कोरोना काल के बाद भी ऐसा ही नजर आया. कोरोना काल के भारत के प्रयासों को दुनिया ने सराहा. दुनिया भारत को नई दृष्टि से देख रही. भारत आतंकवाद, विस्तारवाद दोनों ही चुनौतियों से लड़ रहा है. हिम्मत के साथ जवाब भी दे रहा. सेना के हाथ मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.

2:39 PM. 15 Aug 21 9:09 AM. 15 Aug

भारत बदल रहा है : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आर्टिकल 370 हटाना, जीएसटी लाना, फौजियों के लिए वन पेंशन, अयोध्या का शांतिपूर्वक समाधान यह पिछले कुछ समय में देखा गया. ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा, जम्मू कश्मीर में पहली बार BDC चुनाव भारत की संकल्प शक्ति बताता है. भारत में रिकॉर्ड विदेशी निवेश आ रहे है. सर्जिकल, एयर स्ट्राइक से दुश्मनों को नए भारत का संदेश देने का काम किया. यह बताता है कि भारत बदल रहा, भारत कठिन से कठिन फैसले भी ले सकता है, भारत झिझकता नहीं है.

2:39 PM. 15 Aug 21 9:09 AM. 15 Aug

‘हमें बाधा पैदा करने वाले सभी नियमों को हटाना होगा’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं सभी विभागों से नियमों और प्रक्रियाओं की समीक्षा के लिए अभियान शुरू करने का आह्वान करता हूं; हमें बाधा पैदा करने वाले सभी नियमों को हटाना होगा.

2:39 PM. 15 Aug 21 9:09 AM. 15 Aug

नेशनल हाइड्रोजन मिशन का ऐलान

पीएम मोदी ने नेशनल हाइड्रोजन मिशन का ऐलान किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि यह ऊर्जा के क्षेत्र में यह भारत की नई प्रगति होगी, भारत इससे आत्मनिर्भर बनेगा. इससे ग्रीन जॉब के लिए अवसर खुल जाएंगे.

2:39 PM. 15 Aug 21 9:09 AM. 15 Aug

सैनिक स्कूलों में लड़कियों को भी मिलेगा एडमिशन’

प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे कई गुजारिश मिलीं कि बेटियां भी सैनिक स्कूल में पढ़ना चाहती हैं. दो-ढाई साल पहले मिजोरम के सैनिक स्कूल में प्रयोग के तौर पर बेटियों को एडमिशन देने का निर्णय लिया गया था. अब देश के सभी सैनिक स्कूलों में बेटियों का भी एडमिशन हो सकेगा. इन्हें बेटियों के लिए खोलने का काम किया जाएगा.

2:39 PM. 15 Aug 21 9:09 AM. 15 Aug

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भाषा रुकावट नहीं :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भाषा रुकावट नहीं बनेगी. खेल को इसका मुख्य हिस्सा बनाने का काम किया गया है. यह पाठ्येतर नहीं है. अब खेल के लिए जागरूकता नजर आ रही है. माता-पिता का नजरिया बदला है. ओलंपिक भी एक बड़ा टर्निंग पाइंट है. बोर्ड का रिजल्ट हो या ओलंपिक का मैदान, बेटियां बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं. हर कार्यक्षेत्र में समान सहभागिता का प्रयास करना है.

मुख्य बातें

75th independence day : देश में आज 75वां स्‍वतंत्रता दिवस ( Independence Day 2021) मनाया जा रहा है. लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM MODI) ने देश के लोगों को लगातार आठवीं बार संबोधित किया. जानें उनके संबोधन की खास बातें…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >