धीरुभाई अंबानी, श्रीश्री, खेर, देवगन सहित 56 को राष्‍ट्रपति ने दिये पद्म पुरस्कार

नयी दिल्ली : रिलायंस इंडस्टरीज के संस्थापक दिवंगत धीरुभाई अंबानी, जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल जगमोहन, अभिनेता अनुपम खेर और अजय देवगन तथा बैडमिंटन की स्टार खिलाडी सायना नेहवाल उन 56 हस्तियों में शामिल हैं जिन्हें आज राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया. आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर, मशहूर नृत्यांगना यामिनी कृष्णमूर्ति, […]

नयी दिल्ली : रिलायंस इंडस्टरीज के संस्थापक दिवंगत धीरुभाई अंबानी, जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल जगमोहन, अभिनेता अनुपम खेर और अजय देवगन तथा बैडमिंटन की स्टार खिलाडी सायना नेहवाल उन 56 हस्तियों में शामिल हैं जिन्हें आज राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया. आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर, मशहूर नृत्यांगना यामिनी कृष्णमूर्ति, पूर्व कैग विनोद राय, फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर और मशहूर शेफ मोहम्मद इम्तियाज कुरैशी को भी राष्ट्रपति भवन में होने वाले समारोह में पद्म पुरस्कार दिए गये.

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी समारोह में पांच पद्म विभूषण, आठ पद्म भूषण और 43 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान कर रहे हैं. धीरुभाई हीराचंद अंबानी (मरणोपरांत), अविनाश कमलाकर दीक्षित, जगमोहन, यामिनी कृष्णमूर्ति और श्री श्री रविशंकर को पद्म विभूषण जबकि हाफिज सोराब कंट्रेक्टर, बरजिंदर सिंह हमदर्द, अनुपम पुष्करनाथ खेर, पालोनजी सपूरजी मिस्त्री, सायना नेहवाल, विनोद राय, अल्ला वेंकट रामाराव और दुवुर नागेश्वर रेड्डी को पद्म भूषण से नवाजा गया.

जिन 43 लोगों को पद्म श्री पुरस्कार मिलेंगे उनमें माइलस्वामी अन्नादुरई, मधुर आर. भंडारकर, अजय देवगन, दीपिका कुमारी और मोहम्मद इम्तियाज कुरैशी शामिल हैं. सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 112 मशहूर हस्तियों के लिए पद्म पुरस्कारों की घोषणा की थी. सुपरस्टार रजनीकांत, अभिनेत्री प्रियंका चोपडा और टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को अगले महीने होने वाले एक अन्य समारोह में पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >