छत्तीसगढ़ : दो महिला नक्सलियों समेत दस नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

रायपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में दो महिला नक्सलियों समेत 10 नक्सलियों ने पुलिस के समाने आत्मसमर्पण कर दिया है. बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज बताया कि जिले में आज दो महिला नक्सलियों समेत 10 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्म समर्पण कर दिया है. इनमें से छह नक्सलियों के […]

रायपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में दो महिला नक्सलियों समेत 10 नक्सलियों ने पुलिस के समाने आत्मसमर्पण कर दिया है. बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज बताया कि जिले में आज दो महिला नक्सलियों समेत 10 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्म समर्पण कर दिया है. इनमें से छह नक्सलियों के सिर पर ईनाम घोषित है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सली मुन्ना हेमला (26) के सिर पर आठ लाख रुपये, विजय माडवी (18) और रामलाल अटामी (27) के सिर पर दो-दो लाख रुपये, कुमारी पायकी (22), सुमित कुमार हेमला (20) और कुरसम टोक्का (30) के सिर पर एक एक लाख रुपये का ईनाम घोषित है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सली हेमला मिलिटरी कंपनी नंबर दो का सक्रिय सदस्य है. वह वर्ष 2010 में ताडमेटला हमले में शामिल रहा है.
इस हमले में 76 जवान शहीद हुए थे. उन्होंने बताया कि नक्सली विजय मिलिटरी कंपनी प्लाटून का सदस्य है, जबकि रामलाल मिलिटरी प्लाटून नंबर एक का सेक्सन कमांडर है. अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने पुलिस को बताया कि वह नक्सली विचारधारा और नक्सली नेताओं द्वारा शोषण से परेशान होकर समर्पण कर रहे हैं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को राज्य शासन के समर्पण नीति के तहत मदद की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >