तेल बकाये का भुगतान यूरो में करे भारत : ईरान

नयी दिल्ली : ईरान ने भारतीय तेल रिफाइनरी कंपनियों एस्सार आयल और मेंगलूर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लि. (एमआरपीएल) से उसके कच्चे तेल के बकाये का भुगतान छह महीने में यूरो में करने को कहा है. यह बकाया करीब छह अरब डालर बैठता है. अमेरिका द्वारा ईरान से प्रतिबंध हटाए जाने के बाद तीन साल पुरानी […]

नयी दिल्ली : ईरान ने भारतीय तेल रिफाइनरी कंपनियों एस्सार आयल और मेंगलूर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लि. (एमआरपीएल) से उसके कच्चे तेल के बकाये का भुगतान छह महीने में यूरो में करने को कहा है. यह बकाया करीब छह अरब डालर बैठता है. अमेरिका द्वारा ईरान से प्रतिबंध हटाए जाने के बाद तीन साल पुरानी व्यवस्था समाप्त हो गई है. इसके तहत आयात बिल के कुल का 45 प्रतिशत रुपये में भुगतान किया जाता था और शेष 55 प्रतिशत राशि भुगतान चैनलों द्वारा भुगतान के लिए लंबित रखी जाती है.

मामले से जुडे सूत्रों ने कहा कि लंबित भुगतान छह अरब डालर से अधिक का है और ईरान इसे अगले छह महीने में किस्तों में लेने पर सहमत हुआ है. ईरान के केंद्रीय बैंक के गवर्नर घोलामली कामयाब ने भारतीय अधिकारियों को सूचित किया है कि कच्चे तेल का भुगतान अब ईरान को यूरो में किया जाए, क्योंकि वह अमेरिकी वित्तीय प्रणाली के जरिये अमेरिकी डालर में निपटान नहीं ले सकता. ईरान भारतीय बैंकों के साथ यूरो खातों को फिर खोलेगा या सक्रिय करेगा. वह चाहता है कि रिफाइनरी कंपनियों से धन इन खातों में स्थानांतरित किया जाए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >