आतंकी सईद अहमद अली फरार, अलर्ट जारी

इटारसी (मध्‍यप्रदेश) : मध्य प्रदेश के इटारसी स्टेशन पर ट्रेन से आतंकी सईद अहमद अली के फरार होने की खबर है. राप्ती सागर एक्सप्रेस से आतंकी के भागने के बाद इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस आतंकी को बेंगलुरू से लखनऊ ले जा रही थी इसी दौरान वह […]

इटारसी (मध्‍यप्रदेश) : मध्य प्रदेश के इटारसी स्टेशन पर ट्रेन से आतंकी सईद अहमद अली के फरार होने की खबर है. राप्ती सागर एक्सप्रेस से आतंकी के भागने के बाद इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस आतंकी को बेंगलुरू से लखनऊ ले जा रही थी इसी दौरान वह उन्हें चकमा देकर भागने में कामयाब रहा. बताया जा रहा है कि उसके हाथ में हथकड़ी लगा हुआ है.

आतंकी सईद अहमद अली पर लखनऊ की सरकारी इमारतों को उड़ाने और बेंगलुरू में आतंकी घटना को अंजाम देने की धमकी का आरोप है. इस सबंध में इटारसी थाने में मामला दर्ज कराया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >