मिर्च पाउडर छिड़ककर 70 साल की महिला से दुष्कर्म, 29 साल के लड़के को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Kerala: केरल में एक शर्मनाक घटना सामने आई है. महिलाओं के खिलाफ अपराध यहां भी सामने आया है. मिर्च पाउडर छिड़क कर 70 साल की महिला से दुष्कर्म किया गया.

Kerala: महिलाओं के खिलाफ अपराध कम नहीं हो रहे हैं. एक और चौंकाने वाली घटना केरल के अलप्पुझा जिले से सामने आई है. शनिवार रात एक 70 वर्षीय महिला के घर में डकैती की कोशिश की गई. इस दौरान कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया. पुलिस ने इस अपराध के सिलसिले में कनककुन्नू से 29 वर्षीय धनेश नामक शख्स को गिरफ्तार किया है. उस पर आरोप है कि उसने बुजुर्ग महिला से करीब 7 तोले सोने की चोरी की और उसे बेचने की कोशिश करते समय पकड़ा गया.

खबरों के अनुसार, आरोपी ने को जब पता चला कि बुजुर्ग महिला घर में अकेली है तो उसने लूट का प्लान बनाया. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने मिर्च पाउडर फेंककर बुजुर्ग महिला को पहले अचेत कर दिया. फिर उसके साथ दुष्कर्म भी किया. लूट के बाद वह बाहर से दरवाजा बंद करके चला गया. उसने महिला का मोबाइल फोन भी ले लिया जिससे दूसरों से संपर्क करने में उसे परेशानी आई. पड़ोसियों को जब लूट की जानकारी मिली तो सबसे पहले महिला को अस्पताल ले गए और पुलिस को सूचित किया.

Read Also : 42 घंटे तक लिफ्ट में फंसा रहा शख्स, जानें फिर क्या हुआ?

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले की आगे की जांच जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >