पाक से भागे हिंदू परिवार को गुजरात में घुसते वक्त बीएसएफ ने पकड़ा

भुज : पाकिस्तान के एक हिंदू व्यक्ति, उसकी पत्नी और उनके सात बच्चों को आज सुबह बीएसएफ ने उस वक्त पकड़ लिया जब वे कच्छ जिले में रापर के पास भारत…पाक सीमा को पार कर गुजरात में घुस रहे थे. बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘बीएसएफ के जवानों ने उन्हें रापर गांव के पास […]

भुज : पाकिस्तान के एक हिंदू व्यक्ति, उसकी पत्नी और उनके सात बच्चों को आज सुबह बीएसएफ ने उस वक्त पकड़ लिया जब वे कच्छ जिले में रापर के पास भारत…पाक सीमा को पार कर गुजरात में घुस रहे थे. बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘बीएसएफ के जवानों ने उन्हें रापर गांव के पास लगे बाड के नजदीक पकड़ा.

पकडे गए व्यक्ति की पहचान सिंध (पाकिस्तान) के थरपरकर जिले के वादा जो वादियो गांव निवासी हीरा लाल के रुप में की गई है. यह गांव सीमा के पास स्थित है.” शुरुआती पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ है कि हीरा लाल स्थानीय लोगों के साथ विवाद होने के बाद बीती रात अपने परिवार के साथ भाग गया था. बीएसएफ अधिकारी ने बताया कि चूंकि उन लोगों ने यहां के कानून का उल्लंघन किया इसलिए हमने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ शुरु कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >