गुलमर्ग जम्मू कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर का गुलमर्गसबसे ठंडा स्थान रहा और यहां का तापमान राज्य में सबसे कम दर्ज किया गया.मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गुलमर्ग के प्रसिद्ध स्काई रिजार्ट में तापमान में अचानक आई गिरावट के कारण न्यूनतम तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. जम्मू कश्मीर की […]

By Prabhat Khabar Print Desk | November 2, 2013 1:54 PM

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर का गुलमर्गसबसे ठंडा स्थान रहा और यहां का तापमान राज्य में सबसे कम दर्ज किया गया.मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गुलमर्ग के प्रसिद्ध स्काई रिजार्ट में तापमान में अचानक आई गिरावट के कारण न्यूनतम तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.

जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में रात के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई. राज्य में इस वर्ष अनुमान से पहले ही सर्द हवाएं चलने लगी हैं. अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में कल के 4.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले आज न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में भी कल रात के 1.8 डिग्री सेल्सियस की तुलना में आज रात 0.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. अधिकारी ने बताया कि घाटी में अन्य स्थानों पर भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई. लद्दाख इलाके के लेह में न्यूनतम तापमान कल के शून्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले आज शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. उन्होंने बताया कि करगिल में रात का तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि कल रात तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

गुलमर्ग और उंचाई वाले अन्य क्षेत्रों में बुधवार रात इस मौसम में पहली बार बर्फबारी हुई थी जो गुरवार को भी रक रक कर जारी रही.

मौसम विभाग ने कहा है कि सुबह और शाम में ठंड रहेगी लेकिन पांच नवंबर तक मौसम शुष्क और सुहावना बना रहेगा.

Next Article

Exit mobile version