बीफ नहीं खाता था, पर अब खाऊंगा : सिद्धरमैया

बेंगलुरू : कर्नाटक के सीएम सिद्धरमैया ने बीफ विवाद पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि अब तक बीफ नहीं खाता था. लेकिन, अब से बीफ खाना शुरू कर देंगे.सिद्धरमैया ने कहा कि पीएम मोदी बीफ जैसे गैरजरुरी मुद्दे उठा रहे है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बीफ को लेकर बीजेपी नेताओं पर नाराजगी […]

बेंगलुरू : कर्नाटक के सीएम सिद्धरमैया ने बीफ विवाद पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि अब तक बीफ नहीं खाता था. लेकिन, अब से बीफ खाना शुरू कर देंगे.सिद्धरमैया ने कहा कि पीएम मोदी बीफ जैसे गैरजरुरी मुद्दे उठा रहे है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बीफ को लेकर बीजेपी नेताओं पर नाराजगी जताते हुए कहा कि मैंने तो अब तक बीफ नहीं खाया, पर मैं अब से बीफ खाना शुरू कर देंगे. इसमे गलत क्या है ? बीफ को लेकर आप सवाल करने वाले कौन होते है.

गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से देशभर में बीफ को लेकर विवाद चल रहा है. दिल्ली स्थित केरल भवन में कथित रूप से बीफ परोसे जाने के मामले में छापे के बाद विवाद बढ़ता चला गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >