दिल्ली टीम तमिलनाडु की बराबरी नहीं कर सकती… रैली में TVK चीफ विजय की हुंकार, DMK पर बोला हमला

Tamil Nadu Vidhan Sabha Election: तमिलनाडु के विधान सभा चुनाव को लेकर सियासत अब तेज हो रही है. इस विधान सभा चुनाव से राजनीति में एंट्री ले रहे एक्टर विजय अपने प्रतिद्वंद्वी डीएमके पर पूरी तरह से हमलावर हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया.

Tamil Nadu Vidhan Sabha Election: तमिलगा वेट्री कज़गम (TVK) के प्रमुख विजय ने बुधवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और उनकी सरकार की कड़ी आलोचना की. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उन्हें चुप कराने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन राज्य के हर घर के ‘विजय’ को चुप नहीं करा सकते. तंजावुर की एक सभा में विजय ने अपनी फिल्म जन नायकम (Jananayagan) की रिलीज का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि फिल्म को लोगों का पूरा समर्थन मिला था. मुख्यमंत्री ने भी फिल्म का समर्थन किया था, जिसके लिए उन्होंने धन्यवाद दिया. तमिलनाडु की राजनीति में पहली बार कदम रखने वाले अभिनेता विजय ने बुधवार को कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव दूसरों के लिए साधारण चुनाव हो सकता है, लेकिन उनके लिए यह “भावनात्मक विषय” है.

तंजावुर में पार्टी पदाधिकारियों की सभा को संबोधित करते हुए टीवीके प्रमुख ने तमिलनाडु की जनता से आगामी चुनावों में उन्हें मौका देने की अपील की. विजय ने अप्रैल में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों के बारे में कहा, ‘यह दूसरों के लिए साधारण चुनाव लग सकता है, लेकिन मेरे और मुझे प्यार करने वाली जनता के लिए यह एक भावना है, समुद्र के उफान जैसी भावना.’ उन्होंने कहा कि टीवीके का चुनाव चिह्न ‘‘सीटी’’ तमिलनाडु के हर घर और हर मतदान केंद्र में गूंजना चाहिए और पार्टी के लिए शानदार जीत सुनिश्चित करनी चाहिए.

विजय ने कहा, ‘मेरी बात सुन लीजिए, अगली सरकार TVK की होगी. मछुआरे चिंता न करें, हम आपकी सुरक्षा करेंगे. Jananayagan की रिलीज के दौरान कई लोगों ने समर्थन में आवाज उठाई, यहां तक कि हमारे मुख्यमंत्री ने भी समर्थन दिया. मैं उनका धन्यवाद करता हूं. लेकिन मुख्यमंत्री जी, आप मुझे चुप कराने की कोशिश कर सकते हैं, हर घर के विजय को नहीं. उन्होंने पहले ही अपना अभियान शुरू कर दिया है.’

विजय ने क्रिकेट की तुलना आगामी विधानसभा चुनाव से करते हुए DMK पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि DMK चुनाव को ‘टीम दिल्ली बनाम टीम तमिलनाडु’ के रूप में पेश कर रही है, लेकिन क्रिकेट में भी दिल्ली टीम तमिलनाडु की बराबरी नहीं कर सकती. उन्होंने कहा, ‘तमिलनाडु ही TVK है और TVK ही तमिलनाडु है. तमिलनाडु टीम बनाम दिल्ली टीम जैसी सभी विभाजनकारी बातें खत्म होंगी. जीत TVK की होगी.’ उन्होंने आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग के ‘सीटी बजाओ’ नारे का उल्लेख किया.

‘मछुआरों की पूरी सुरक्षा होगी’

विजय ने कहा कि उनकी सरकार सिर्फ योजनाओं की घोषणा नहीं करेगी, बल्कि पांच साल में उन्हें पूरा भी करेगी. उन्होंने यह भी कहा कि अगर अगला जन्म मिला तो वे किसान परिवार में जन्म लेना चाहेंगे. मछुआरों के मुद्दे पर उन्होंने राज्य सरकार की आलोचना की. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कभी-कभी चिट्ठी लिखते हैं, लेकिन असली दबाव नहीं बनाते. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पर सख्त दबाव बनाना चाहिए ताकि श्रीलंका की नौसेना हमारे मछुआरों को परेशान न करे. उन्होंने वादा किया कि TVK की सरकार में मछुआरों की पूरी सुरक्षा होगी.

DMK ने जनता को गुमराह किया

विजय ने DMK पर NEET और बुनियादी सुविधाओं जैसे मुद्दों पर जनता को गुमराह करने का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा, ‘जब लोग बुनियादी सुविधाएं मांगते हैं तो आप वित्तीय बोझ का हवाला देकर टाल देते हैं. आपको पता था कि राज्य सरकार NEET परीक्षा पर प्रतिबंध नहीं लगा सकती, फिर भी आपने लोगों से इसे खत्म करने का वादा किया. आप इस विजय पर भरोसा करेंगे या स्टालिन पर?’

ये भी पढ़ें:- इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

DMK ‘स्टैंड-अप कॉमेडी सरकार’- विजय

इससे पहले फरवरी में वेल्लोर की रैली में विजय ने DMK सरकार को ‘फेक मॉडल’ और ‘स्टैंड-अप कॉमेडी सरकार’ बताया था. उन्होंने कहा था कि राज्य की राजनीति अब TVK और DMK के बीच है. उन्होंने कहा, ‘तमिलनाडु चुनाव में मुकाबला विजय और स्टालिन के बीच है. तमिलनाडु विजय है और विजय तमिलनाडु है. यह चुनाव ऐतिहासिक होगा.’ विजय ने मुख्यमंत्री पर झूठे वादे करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार बनी तो वे राज्य के हर व्यक्ति से मिलेंगे.

2026 में त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना

तमिलनाडु की 234 सीटों वाली विधानसभा के चुनाव 2026 में ही होंगे. स्टालिन के नेतृत्व वाला गठबंधन फिर से जीतने की कोशिश करेगा. बीजेपी और AIADMK का गठबंधन भी चुनाव लड़ेगा. ऐसे में एक्टर से पॉलिटिशयन बने विजय की पार्टी TVK के आने से चुनाव त्रिकोणीय होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें:- 2021 में ‘कच्चू’ मिला, 2026 में ‘घेंचू’ मिलेगा, अमित शाह के आरोपों से भड़कीं ममता बनर्जी का तीखा वार

2021 के चुनाव में कैसा था रिजल्ट

2021 के विधानसभा चुनाव में DMK ने 133 सीटें जीती थीं. कांग्रेस ने 18, पीएमके ने 5, वीसीके ने 4 और अन्य ने 8 सीटें जीती थीं. DMK के नेतृत्व वाले सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस (SPA) ने कुल 159 सीटें हासिल की थीं. वहीं NDA को 75 सीटें मिली थीं, जिसमें AIADMK ने 66 सीटों के साथ गठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >