दलित परिवार के चार लोगों को जिंदा जलाया, दो बच्चों की मौत

फरीबादाबाद : दिल्ली के निकट हरियाणा के फरीदाबाद जिले के सुनपेड गांव में आज एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है. कुछ दबंग लोगों ने आपसी रंजिश में एक दलित परिवार के चार लोगों को पेट्रोल छिड़कर जिंदा जला दिया. इस घटना में एक साल के बच्चे और तीन साल की बच्ची की मौत […]

फरीबादाबाद : दिल्ली के निकट हरियाणा के फरीदाबाद जिले के सुनपेड गांव में आज एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है. कुछ दबंग लोगों ने आपसी रंजिश में एक दलित परिवार के चार लोगों को पेट्रोल छिड़कर जिंदा जला दिया. इस घटना में एक साल के बच्चे और तीन साल की बच्ची की मौत हो गयी. जबकि दलित दंपती बुरी तरह झुलस गये हैं, उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना आज सुबह 3.30 बजे की है, जब पूरा परिवार सो रहा था. कुछ लोग घर में घुसे और इस घटना को अंजाम दिया.

घटना के बाद गांव वाले आक्रोशित हैं. पुलिस स्थिति को नियंत्रण में करने की कोशिश कर रही है. क्षेत्र में तनाव व्याप्त है. घटना का कारण आपसी रंजिश को बताया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि स्थिति को नियंत्रित करना पहली प्राथमिकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >