उषा ठाकुर के बकरीद पर दिये गये विवादित बयान पर हंगामा

नयी दिल्‍ली : इंदौरे की भाजपा नेता उषा ठाकुर के बकरीद पर मुसलमानों के द्वारा दी जाने वाली कुबार्नी पर जो विवादित बयान दिया था उसको लेकर राजनीति तेज हो गयी है. इनके बयान पर देश भर से तरह-तरह के बयान आ रहे हैं. उषा ठाकुर के बयान ने एक बार फिर से कुर्बानी के […]

नयी दिल्‍ली : इंदौरे की भाजपा नेता उषा ठाकुर के बकरीद पर मुसलमानों के द्वारा दी जाने वाली कुबार्नी पर जो विवादित बयान दिया था उसको लेकर राजनीति तेज हो गयी है. इनके बयान पर देश भर से तरह-तरह के बयान आ रहे हैं. उषा ठाकुर के बयान ने एक बार फिर से कुर्बानी के नाम पर जीव हत्‍या पर नये विवाद को जन्‍म दे दिया है.

उषा ठाकुर ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि मुसलमान जो बकरीद में पशु की कुर्बानी देते हैं यह बंद होना चाहिए. उन्‍होंने इस पर आगे कहा कि अगर उन्‍हें कुर्बानी देनी ही है तो अपने बेटे की कुर्बानी दें. उषा ठाकुर ने कहा, अगर हम अपने बेटे की कुर्बानी नहीं दे सकते तो किसी जीव की कुर्बानी क्‍यों. उन्‍होंने कहा, मुसलमानों को बकरीद के मौके पर सांकेतिक कुर्बानी देनी चाहिए.

उषा ठाकुर के इस बयान के बाद हंगामा शुरू हो गया है. उनके बयान को लेकर सोशल मीडिया में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. वहीं उनके बयान पर राजनीति भी गर्म हो गयी है. कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उषा ठाकुर का बयान देश को तोड़ने से जैसा है. वहीं एसपी नेता अबु आजमी ने उषा ठाकुर के बयान पर कहा, कुर्बानी करना हमारी धार्मिक आस्‍था है. हर मुसलमान कुर्बानी करता ही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >