राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने जगमोहन डालमिया के निधन पर शोक व्यक्त किया

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीसीसीआई अध्यक्ष जगमोहन डालमिया के निधन पर आज शोक व्यक्त किया. क्रिकेट जगत को आज रात गमगीन कर देने वाली खबर आने के बाद राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ‘‘श्री जगमोहन डालमिया के निधन पर हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करता हूं.’ प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, […]

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीसीसीआई अध्यक्ष जगमोहन डालमिया के निधन पर आज शोक व्यक्त किया. क्रिकेट जगत को आज रात गमगीन कर देने वाली खबर आने के बाद राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ‘‘श्री जगमोहन डालमिया के निधन पर हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करता हूं.’

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘संकट की इस घड़ी में श्री जगमोहन डालमिया के परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं. ईश्वर श्री डालमिया की आत्मा को शांति प्रदान करे.’ सीने में दर्द की शिकायत के बाद पिछले दिनों कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराए गए 75 साल के डालमिया का आज शाम दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. डालमिया को गुरुवार की रात कोलकाता के बी एम बिडला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उनकी कोरोनरी एंजियोग्राफी की गई थी.

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने भी डालमिया के निधन पर शोक जताते हुए कहा, ‘‘संकट की इस घड़ी में श्री जगमोहन डालमिया के परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं. ईश्वर श्री डालमिया की आत्मा को शांति प्रदान करे.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >