मुंबई : मुंबई में 11 अगस्त की रात को आठ बजकर 26 मिनट पर एक ऐसी घटना हुई, जिससे लोग स्तब्ध हैं. मुंबई के भीड़भाड़ वाले इलाके में एक दुकान में काउंटर पर बैठे व्यक्ति पर एक आदमी तलवार से लगातार हमले करता है. लेकिन काउंटर पर खड़ा एक ग्राहक उसे बचा लेता है और हमलावर को नियंत्रित कर दुकान से बाहर ले जाता है. इस बीच जिस व्यक्ति पर हमला हुआ था, वह चिल्लाकर अपने दुकान के कर्मचारियों से उसे भगाने के लिए कहता है.
तभी एक आदमी दुकान के अंदर से दौड़कर आता हैऔर हमलावर को पकड़कर ले जाता है. हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि मुंबई के किस इलाके में यह घटना हुई, लेकिन यह इलाका भीड़भाड़वाला है. दुकान के बाहर लोग-आते जाते हुए दिख रहे हैं.यह तमाम दृश्य दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त हुआ है.
