अमरनाथ के लिए 322 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना

जम्मू: सावन महीने की पहली सोमवारी को दक्षिण कश्मीर हिमालय मेंअमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए 322 तीर्थयात्रियों का एक जत्था यहां से रवाना हुआ. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह चार बजकर 30 मिनट पर भगवती नगर आधार शिविर से 10 वाहनों में 196 पुरुष, 71 महिला, पांच बच्चे और 50 साधु रवाना […]

जम्मू: सावन महीने की पहली सोमवारी को दक्षिण कश्मीर हिमालय मेंअमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए 322 तीर्थयात्रियों का एक जत्था यहां से रवाना हुआ.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह चार बजकर 30 मिनट पर भगवती नगर आधार शिविर से 10 वाहनों में 196 पुरुष, 71 महिला, पांच बच्चे और 50 साधु रवाना हुए.
उन्होंने बताया कि इन तीर्थयात्रियों के लिए सीआरपीएफ ने कडे सुरक्षा प्रबंध कर रखे हैं. यह काफिला पहले ही जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पटनीटॉप को पार कर चुका है.
आज रवाना हुये काफिले को मिलाकर अब तक 46,208 तीर्थयात्री जम्मू आधार शिविर से अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हो चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >