”चुहे कुतर गये नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़े दस्‍तावेज”

नयी दिल्ली : नेताजी सुभाष चंद्र बोस के रहस्यमय तरीके से लापता होने से संबंधित रिकार्डों को इसलिए जारी नहीं किया जा रहा क्योंकि हो सकता है कि वे गुम हो गए हों, उसे चूहे कुतर गए हो या वे बिखर गए हों. देश के पहले मुख्य सूचना आयुक्त वजाहत हबीबुल्ला ने आज यह बात […]

नयी दिल्ली : नेताजी सुभाष चंद्र बोस के रहस्यमय तरीके से लापता होने से संबंधित रिकार्डों को इसलिए जारी नहीं किया जा रहा क्योंकि हो सकता है कि वे गुम हो गए हों, उसे चूहे कुतर गए हो या वे बिखर गए हों.

देश के पहले मुख्य सूचना आयुक्त वजाहत हबीबुल्ला ने आज यह बात सूचना आयुक्त श्रीधर अचार्युलू की लिखी किताब आरटीआई यूज एंड अब्यूज के विमोचन के मौके पर सरकार की ओर से रिकार्ड को खराब तरीके से सहेजने को लेकर अपनी बात रखते हुए कही. अचार्युलू की पुस्तक आरटीआई यूज एंड अब्यूज आयोग में उनके पहले वर्ष के अनुभव पर आधारित है जिस दौरान उन्होंने करीब 3200 आदेश जारी किये.
हबीबुल्ला ने सेंटर फार मीडिया स्टडीज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कहा, जब प्रधानमंत्री जर्मनी गए थे,नेताजी के कुछ रिश्तेदारों ने उनसे मुलाकात की थी और उनसे नेताजी की मौत या जीवित रहने और इस बारे में रिकार्ड के सिलसिले में बात की थी कि उस विमान दुर्घटना में क्या हुआ था. उन्होंने कहा, किस कारण से दस्तावेजों का खुलासा नहीं किया इसे लेकर तरह तरह की दलीलें दी जा रही हैं, क्योंकि दस्तावेज हैं ही नहीं. या तो उन्हें चूहें कुतर गए हैं, गुम हो गए हैं या बिखर गए हैं. भारत सरकार के दस्तावेज इस तरह से रखे जा रहे हैं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >