मुंबई में तीन मंजिला इमारत गिरी, 5 परिवारों के दबे होने की आशंका

मुंबई :ठाणे जिले के ठाकुरली में आज रात एक तीन मंजिला इमारत ढ़ह गयी जिसमें कई लोगों के मलबे में दबने की आशंका है. क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन समिति के प्रमुख संतोष कदम ने बताया, रात्रि करीब दस बजकर 40 मिनट पर भारी बारिश के कारण मातृ छाया नामक इमारत ढ़ह गयी. बडे पैमाने पर राहत […]

मुंबई :ठाणे जिले के ठाकुरली में आज रात एक तीन मंजिला इमारत ढ़ह गयी जिसमें कई लोगों के मलबे में दबने की आशंका है. क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन समिति के प्रमुख संतोष कदम ने बताया, रात्रि करीब दस बजकर 40 मिनट पर भारी बारिश के कारण मातृ छाया नामक इमारत ढ़ह गयी.

बडे पैमाने पर राहत और बचाव कार्य चलाया गया है तथा अभी तक तीन घायलों को बचाया गया है. उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है. हालांकि उन्होंने कहा कि मलबे के नीचे दबे लोगों की सही संख्या के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है. ठाणे, कल्याण, भिवंडी और अंबरनाथ से दमकल टीमें घटनास्थल पर पहुंच गयी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >