मुंबई : उपनगर ब्रांदा में आज सुबह जूते की एक दुकान आग में जलकर खाक हो गयी. पुलिस ने बताया कि बांद्रा के लिंक रोड पर दुकान में लगी आग में किसी के जख्मी होने की खबर नहीं है. दमकल कर्मियों को दिन में सवा ग्यारह बजे फोन कॉल आया जिसके बाद घटनास्थल के लिए आठ दमकल गाडियों को रवाना किया गया.
अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी है.पुलिस ने बताया कि पहली नजर में ऐसा लगता है कि दुकान में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी. घटना के वक्त दुकान बंद थी.
