दुष्कर्म के आरोपियों को पंचायत ने सुनायी पांच जूते मारने की सजा

बलात्कार एक ऐसा अपराध है, जिसे लेकर आज भी हमारा समाज दो तरफा विचार रखता है. घटना के बाद समाज पीड़िता के साथ सहानुभूति रखने की बजाय उसे शक की नजर से देखता है और दोषी को हल्के में छोड़ देना चाहता है. ऐसा ही एक मामला हरियाणा के फरीदाबाद में सामने आया है. जहां […]

बलात्कार एक ऐसा अपराध है, जिसे लेकर आज भी हमारा समाज दो तरफा विचार रखता है. घटना के बाद समाज पीड़िता के साथ सहानुभूति रखने की बजाय उसे शक की नजर से देखता है और दोषी को हल्के में छोड़ देना चाहता है.

ऐसा ही एक मामला हरियाणा के फरीदाबाद में सामने आया है. जहां एक किशोरी के साथ बलात्कार करने वाले दो आरोपियों को पंचायत ने 50 हजार जुर्माना देने और सार्वजनिक तौर पर पांच जूते मारने की सजा सुनायी है. हालांकि पीड़िता के परिजनों ने इस सजा को स्वीकार करने से मना कर दिया है और पुलिस में शिकायत की है.

घटना पिछले महीने के 12 तारीख की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 वर्षीया किशोरी हैंडपंप से पानी भरने गयी थी, उसी दौरान गांव के दो लड़कों ने उसके साथ बलात्कार किया और उसे चुप रहने के लिए धमकाया भी था. लेकिन लड़की ने अपने परिजनों से सारी बात बतायी, जिसके बाद पंचायत ने आरोपियों को अजीबोगरीब सजा सुनायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >