लोगों को मोदी पर भरोसा है : शाह

अहमदाबाद: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज कहा कि अनेक समस्याओं से जूझ रहे देशवासी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी में उम्मीद की एक किरण देखते हैं. शाह ने अपने विधानसभा क्षेत्र नारनपुरा में जनसंपर्क बैठक में कहा कि भारत अनेक समस्याओं से जूझ रहा है. भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘हम भाग्यवान हैं कि हम गुजरात में […]

अहमदाबाद: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज कहा कि अनेक समस्याओं से जूझ रहे देशवासी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी में उम्मीद की एक किरण देखते हैं. शाह ने अपने विधानसभा क्षेत्र नारनपुरा में जनसंपर्क बैठक में कहा कि भारत अनेक समस्याओं से जूझ रहा है.

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘हम भाग्यवान हैं कि हम गुजरात में रहते हैं. अन्यथा, भारत अनेक समस्याओं से घिरा है. लोग अपनी समस्याओं के हल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मुझे यह कहते हुए कोई हिचक नहीं है कि प्रत्येक भारतीय को हमारे प्रधानमंत्री पर पूरा भरोसा है कि वह उनकी दिक्कतें दूर करेंगे.’’ शाह ने कहा, ‘‘मैं यहां उपलब्धियां गिनाने के लिए नहीं हूं..लेकिन मैंने देखा है कि लोगों की अब सकारात्मक सोच है कि वक्त बदल रहा है.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >