10 रुपये को लेकर पति ने की पत्नी की हत्या

नयी दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई इलाके में किसी को महज 10 रुपए देना 42 वर्षीय महिला को बहुत महंगा पड गया। इस बात को लेकर हुए झगडे के बाद पति ने महिला की हत्या कर दी. आरोपी पति की पहचान अशोक (61) के रुप में हुई है. पडोसियों ने पति-पत्नी के बीच झगडे की […]

नयी दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई इलाके में किसी को महज 10 रुपए देना 42 वर्षीय महिला को बहुत महंगा पड गया। इस बात को लेकर हुए झगडे के बाद पति ने महिला की हत्या कर दी. आरोपी पति की पहचान अशोक (61) के रुप में हुई है. पडोसियों ने पति-पत्नी के बीच झगडे की आवाज सुनकर पीसीआर को फोन किया. घटना कल दोपहर की है. अशोक की पत्नी रानी ने किसी को 10 रुपए उधार दे दिए थे.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुस्से में आकर अशोक रसोई में गया और वहां से चाकू लाकर रानी पर बार-बार वार किया। महिला की वहीं मौत हो गयी. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >