तेलंगाना में लडकी से सामूहिक दुष्‍कर्म, पुरुष मित्र की पिटाई

वारंगल (तेलंगाना) : वारंगल शहर में दिल्ली गैंगरेप जळैसी घटना देखने को मिली. शहर के बाहरी इलाके में 20 वर्षीय एक लडकी से चार लोगों ने दुष्‍कर्म किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़की के पुरुष मित्र के सामने कथित रुप से उसके साथ यह कृत्य किया गया. पुलिस ने शनिवार को बताया कि घटना कल […]

वारंगल (तेलंगाना) : वारंगल शहर में दिल्ली गैंगरेप जळैसी घटना देखने को मिली. शहर के बाहरी इलाके में 20 वर्षीय एक लडकी से चार लोगों ने दुष्‍कर्म किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़की के पुरुष मित्र के सामने कथित रुप से उसके साथ यह कृत्य किया गया.

पुलिस ने शनिवार को बताया कि घटना कल रात तब हुई जब पीडिता अपने पुरुष मित्र के साथ बालाजी नगर इलाके के एनुमामुला कृषि बाजार से लौट रही थी. वह एनुमामुला गांव की रहने वाली है और कॉलेज छात्रा है.

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया और लडके की पिटाई करने के बाद पीडिता से बारी-बारी से बलात्कार किया. उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में आज इंतजारगंज थाने में एक शिकायत दर्ज की गई. चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >