''आप'' कार्यकर्ताओं ने तोड़े यातायात नियम

नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव में जीतने के बाद आम आदमी पार्टी को बधाई देने वाले पोस्टरों और होर्डिंग को लेकर नाखुशी जताते हुए कहा है कि उनकी पार्टी इस तरह की राजनीति के खिलाफ है. केजरीवाल ने फेसबुक पर लिखा है, ‘‘कुछ लोगों ने पूरे शहर में जीत […]

नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव में जीतने के बाद आम आदमी पार्टी को बधाई देने वाले पोस्टरों और होर्डिंग को लेकर नाखुशी जताते हुए कहा है कि उनकी पार्टी इस तरह की राजनीति के खिलाफ है. केजरीवाल ने फेसबुक पर लिखा है, ‘‘कुछ लोगों ने पूरे शहर में जीत की बधाई देने वाले पोस्टर और होर्डिंग लगाए हैं. यह सही नहीं है. हम इस तरह की राजनीति के खिलाफ है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर स्वयंसेवी जीत का जश्न मनाना चाहते हैं तो उन्हें लोगों की सेवा करनी चाहिए.’’ केजरीवाल ने लोगों से कहा कि अगर वे ऐसा पोस्टर और होर्डिंग के बारे पता चले तो इसकी प्रशासन को जानकारी दें.

वहीं दूसरी ओर आज जनता का धन्यवाद करने निकले उप मुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया के काफिले में आप कार्यकर्ता यातायात नियमों की धज्ज‍ियां उड़ाते दिखे. कार्यकर्ता बिना हेलमेट के सड़क पर मात्र टोपी पहने दिखे. यही नहीं एक बाईक पर सवार होकर तीन लोग काफिले में दिखे.कार्यकर्ताओं के इस व्यवहार पर विपक्षी पार्टियों ने केजरीवाल को आड़े हाथ लिया है. अब आम आदमी पार्टी कैसे जवाब देती है. उल्लेखनीय है कि अपने शपथ ग्रहण समारोह में अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि यदि कोई व्यक्ति पार्टी की टोपी पहनकर नियम तोड़ता है तो पुलिस उसे पकड़कर दोगुनी सजा दे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >