Operation Mahadev : पहलगाम आतंकी हमले के दो आतंकियों को सेना ने मार गिराया!

Operation Mahadev : जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन महादेव के तहत सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है. इलाके में अब भी सर्च ऑपरेशन जारी है. श्रीनगर स्थित सेना की चिनार कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “ऑपरेशन महादेव – ‘जनरल एरिया लिडवास’ में संपर्क स्थापित हो गया है.”

Operation Mahadev : जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन महादेव के तहत सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया, जहां तीन आतंकियों की मौजूदगी की आशंका थी. इंडिया टुडे के अनुसार, एनकाउंटर के दौरान सेना ने सभी तीनों आतंकियों को मार गिराया है. मारे गए दो आतंकवादियों का पहलगाम आतंकी हमले के पीछे हाथ बताया जा रहा है. इलाके में सघन तलाशी जारी है.

इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पहलगाम हमले के तीन महीने बाद सुरक्षाबलों ने श्रीनगर के लिडवास क्षेत्र में मुठभेड़ में तीन संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया है. यह आतंकी 22 अप्रैल को हुए हमले में शामिल थे, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी. सेना को जब इन आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली तो उन्होंने सर्च ऑपरेशन चलाया. यह मुठभेड़ श्रीनगर के माउंट महादेव के पास हुई. सभी आतंकी विदेशी थे और पाकिस्तानी बताए जा रहे हैं.

सुरक्षाबलों ने आतंकियों को चारों ओर से घेर लिया

सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से ‘ऑपरेशन महादेव’ चलाया. इस दौरान थोड़ी देर तक मुठभेड़ हुई, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों को चारों ओर से घेर लिया और उन्हें मार गिराया. सूत्रों के मुताबिक, दो दिन पहले सेना ने डाछीगाम के जंगल में एक संदिग्ध बातचीत को ट्रैक किया था, जिसके बाद यह ऑपरेशन शुरू किया गया.

यह भी पढ़ें : Video: पहलगाम आतंकी हमले का सामने आया डरावना वीडियो, जिपलाइन पर झूल रहा था पर्यटक, नीचे गोलियों से मर रहे थे लोग

सेना की चिनार कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर दी जानकारी

श्रीनगर स्थित सेना की चिनार कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ऑपरेशन महादेव – ‘जनरल एरिया लिडवास’ में संपर्क स्थापित हो गया है. अभियान जारी है.’’ सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सोमवार को हरवान के मुलनार इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया था. जब सुरक्षा बल इलाके में तलाश अभियान चला रहे थे तब दूर से दो गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >