Strait Of Hormuz: सर्बानंद सोनोवाल ने ट्वीट किया, ‘देश वैभव’, ‘देश विभोर’ और ‘सनमार हेराल्ड’ नामक तीनों टैंकर के 24 जून से एक जुलाई के बीच भारत पहुंचने की संभावना है.
देश वैभव के 24 जून को वाडीनार बंदरगाह पहुंचने की संभावना
‘देश वैभव’ के 24 जून को वाडीनार बंदरगाह पहुंचने की संभावना है, जबकि ‘देश विभोर’ के उसी दिन सिक्का बंदरगाह पहुंचने की उम्मीद है. तीसरा भारतीय ध्वज वाला तेल टैंकर ‘सनमार हेराल्ड’, जिसने शनिवार को हॉर्मुज जलडमरूमध्य पार किया, एक जुलाई को पारादीप बंदरगाह पहुंच सकता है.
समुद्री हितों की सुरक्षा मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : सोनोवाल
केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व में सरकार भारत के समुद्री हितों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता पर सुनिश्चित करने के लिए कार्य कर रही है. मंत्रालय सभी संबंधित एजेंसियों के साथ सक्रिय समन्वय कर रहा है ताकि भारतीय नाविकों और देश की ऊर्जा आपूर्ति व्यवस्था की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.
ये भी पढ़ें: ईरान ने फिर बंद किया होर्मुज, इजराइल को दी सख्त चेतावनी, US डील पर मंडराया खतरा
