VIDEO : हवा में कई बार घूमकर ब्रिज से नीचे गिरी करोड़ों की BMW, 3 दोस्तों की मौके पर ही मौत; देखें खौफनाक मंजर

मुंबई में एक भीषण कार दुर्घटना में तीन दोस्तों की जान चली गई. तेज रफ्तार BMW अनियंत्रित होकर कॉस्टल ब्रिज से नीचे गिर गई. घटना का CCTV फुटेज रोंगटे खड़े कर देने वाला है.

Mumbai BMW Crash : रविवार की सुबह मुंबई के कॉस्टल ब्रिज में एक दर्दनाक कार दुर्घटना हुई, जिसमें तीन लोगों की मौत की खबर सामने आई है. घटना सुबह करीब 5:20 बजे, लाला लाजपत राय कॉलेज के पास की है. एक BMW कार नियंत्रण खोकर तेज रफ्तार में ब्रिज से सीधा नीचे गिर गई. CCTV फुटेज से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दुर्घटना का दृश्य कितना भयानक रहा होगा.

कॉस्टल रोड कंट्रोल रूम के अनुसार एक काले रंग की BMW तेजी से मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी. तभी अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर जाती है. बताया गया कि कार में चार लोग सवार थे. एक्सिडेंट के बाद सभी को नायर अस्पताल ले जाया गया. जहां चार में से तीन को मृत घोषित कर दिया गया.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के हवाले से मरने वालों में से एक की पहचान शनय गूजर (21), 19 वर्षीय आदित्य जकासनिया और 17 साल के युवक के रूप में की गई है. वहीं कार में सवार चौथे युवक आदित्य ओसवाल (उम्र करीब 20 साल) की हालत भी गंभीर है, जिसका इलाज अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड जारी है.

NMIMS में पढ़ाई कर रहे थे चारों युवक

अहमदाबाद के रहने वाले ये चारों छात्र जुहू के NMIMS में पढ़ते थे और पीजी में रहते थे. मरीन ड्राइव से लौटते समय यह हादसा हुआ. मुंबई में रहने वाले रिश्तेदार अस्पताल पहुंचे, जबकि माता-पिता गुजरात से रवाना हो चुके हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: Nepal Flood : 1400 लाशें और 6 हजार से ज्यादा लापता... जब नेपाल में सब उजड़ गया, तब भारत ने मदद के लिए खोला खजाना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आलोक पाठक

आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >