Video: ऋषिकेश के पास उज्जैनी एक्सप्रेस के 3 कोच पटरी से उतरे

Video : ऋषिकेश के योग नगरी रेलवे स्टेशन के पास सोमवार रात करीब 9:30 बजे उज्जैनी एक्सप्रेस के तीन कोच पटरी से उतर गए. देखें हादसे के बाद का वीडियो.

Video : ऋषिकेश के योग नगरी रेलवे स्टेशन के पास खंड गांव इलाके में उज्जैनी एक्सप्रेस के तीन कोच पटरी से उतर गए. इसका वीडियो सामने आया है. राहत की बात ये रही कि हादसे के समय ट्रेन में कोई यात्री मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा नुकसान टल गया. उज्जैनी एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के बाद देर रात से ही रेलवे की रेस्क्यू टीम मौके पर जुटी हुई है. लगातार मरम्मत और बहाली का काम चल रहा है. क्रेन की मदद से हादसे में क्षतिग्रस्त तीन कोच को ट्रैक से हटाया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द रेल सेवा फिर से सामान्य की जा सके. देखें हादसे के बाद का वीडियो.

रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के वक्त ट्रेन पूरी तरह खाली थी, जिससे कोई जनहानि या घायल होने की खबर नहीं है. घटना के तुरंत बाद रेलवे प्रशासन ने रेस्क्यू और ट्रैक बहाली का काम शुरू कर दिया, जो पूरी रात चलता रहा और सुबह तक जारी रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >