असम में गैंडा सुरक्षा बल तैयार किया जाएगा : गोगोई

गुवाहाटी : असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने कहा है कि गैंडों की सुरक्षा के लिए 1200 से अधिक कर्मियों का एक गैंडा सुरक्षा बल तैयार किया जाएगा. गोगोई ने कल शाम यहां कहा कि राज्य सरकार इस संबंध में पहले ही एक प्रस्ताव केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री को भेजी चुकी है […]

गुवाहाटी : असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने कहा है कि गैंडों की सुरक्षा के लिए 1200 से अधिक कर्मियों का एक गैंडा सुरक्षा बल तैयार किया जाएगा. गोगोई ने कल शाम यहां कहा कि राज्य सरकार इस संबंध में पहले ही एक प्रस्ताव केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री को भेजी चुकी है तथा यह बल शीघ्र ही खडा किया जाएगा.

वह काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में शिकार के विरुद्ध उठाए गए कदमों एवं अन्य संबंधित मुद्दों पर एक समीक्षा बैठक के दौरान बोल रहे थे. काजीरंगा की सुरक्षा में क्षेत्रीयकर्मियों के अथक प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि शिकार की इस समस्या पर अंकुश पाने के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी का बडे पैमाने पर इस्तेमाल किया जाएगा.

उन्होंने इस विश्व धरोहर स्थल की सुरक्षा के लिए कुछ उपाय भी सुझाए. उन्होंने कहा कि शिकार रोधी ढांचा खडा करने के लिए धन की कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >