हवाई अड्डे से 70 लाख रुपये की सोने की छड़ बरामद
नयी दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पांच लोगों के पास से 70 लाख रुपये मूल्य की सोने की छडें बरामद की गयी है.कथित रुप से देश में सोने की छडें तस्करी करने का प्रयास करने के आरोपी को सोमवार को यहां सिंगापुर से आने के बाद सीमा शुल्क अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया.... सीमा शुल्क […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
January 14, 2015 3:48 PM
नयी दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पांच लोगों के पास से 70 लाख रुपये मूल्य की सोने की छडें बरामद की गयी है.कथित रुप से देश में सोने की छडें तस्करी करने का प्रयास करने के आरोपी को सोमवार को यहां सिंगापुर से आने के बाद सीमा शुल्क अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया.
...
सीमा शुल्क विभाग द्वारा आज जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘सामान और व्यक्तियों की तलाशी के बाद चार यात्रियों ने अपने मलाशय में सोने की छडें छुपा रखी थी और एक व्यक्ति ने स्कार्फ में इसे बांध रखा था.’’ इसमें बताया गया है कि 2.8 किलोग्राम की सोने की कुल 28 छडें (प्रत्येक का वजन 100 ग्राम) बरामद की गयी. जब्त किये गये सोने की कीमत लगभग 70 लाख रुपया है.
ये भी पढ़ें...
December 7, 2025 2:26 PM
December 7, 2025 1:35 PM
December 7, 2025 12:46 PM
December 7, 2025 12:16 PM
December 7, 2025 11:14 AM
December 7, 2025 10:43 AM
December 7, 2025 9:29 AM
December 7, 2025 8:41 AM
December 7, 2025 7:57 AM
December 7, 2025 6:54 AM
