पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन

श्रीनगर : पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में तीन दिन में दूसरी बार आज संघर्षविराम उल्लंघन किया जिसका भारत ने उपयुक्त जवाब दिया. कर्नल जी एस (आई डब्ल्यू) बृजेश पांडे ने बताया, ‘‘सुबह आठ बजे उरी सेक्टर में बिना किसी भडकावे के नियंत्रण रेखा के पार से संघर्ष विराम उल्लंघन किया गया. ’’ […]

श्रीनगर : पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में तीन दिन में दूसरी बार आज संघर्षविराम उल्लंघन किया जिसका भारत ने उपयुक्त जवाब दिया.

कर्नल जी एस (आई डब्ल्यू) बृजेश पांडे ने बताया, ‘‘सुबह आठ बजे उरी सेक्टर में बिना किसी भडकावे के नियंत्रण रेखा के पार से संघर्ष विराम उल्लंघन किया गया. ’’

उन्होंने बताया कि यह उल्लंघन स्थान विशेष तक सीमित था. उन्होंने कहा कि उरी सेक्टर में पाकिस्तानी चौकियों ने भारतीय चौकियों को निशाना बनाया जिसका उपयुक्त जवाब दिया गया.

कश्मीर के उरी सेक्टर में पिछले तीन दिनों में यह दूसरा संघर्ष विराम उल्लंघन है. शनिवार को बिना किसी भडकावे के पाकिस्तान की ओर से की गयी गोलीबारी में एक सैनिक और एक लडकी की जान चली गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >