महाराष्‍ट्र, हरियाणा विस चुनाव की तिथि की घोषणा आज

नयी दिल्‍ली : महाराष्‍ट्र और हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव की तारीखों का आजऐलानकर दिया जाएगा. चुनाव आयोग आज दोनों राज्‍यों की विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा शाम 4:30 बजे प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर करेगा.बताते चलें कि देश के चार राज्‍यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. हरियाणा और महाराष्‍ट्र के अलावे झारखंड और जम्‍मू-कश्‍मीर में […]

नयी दिल्‍ली : महाराष्‍ट्र और हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव की तारीखों का आजऐलानकर दिया जाएगा. चुनाव आयोग आज दोनों राज्‍यों की विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा शाम 4:30 बजे प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर करेगा.बताते चलें कि देश के चार राज्‍यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. हरियाणा और महाराष्‍ट्र के अलावे झारखंड और जम्‍मू-कश्‍मीर में भी चुनाव होने हैं.

दोनों राज्‍यों की तारीखोंकाऐलान चुनाव आयोग बाद में करेगा. झारखंड और जम्‍मू-कश्‍मीर में दिसंबर अंत तक चुनाव हो सकते हैं, वहीं महाराष्‍ट्र और हरियाणा मेंअक्‍टूबर के अंत तकचुनाव हो सकते हैं. इधर जम्‍मू-कश्‍मीर में आये भीषण बाढ़ के बाद विधानसभा चुनाव में संशय व्‍याप्‍त हो गया है. गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कश्‍मीर में चुनाव के बारे में कहा कि आयोग ही बाढ़ प्रभावित राज्‍य के बारे में फैसला लेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >