तिहाड़ की जेल संख्या चार में कैदियों के बीच झड़प, कई घायल

नयी दिल्ली : दिल्ली की तिहाड़ जेल में कारागार संख्या चार में कैदियों में आपस में हुई झड़प में कई बंदी घायल हो गये. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार घटना शनिवार को दोपहर 12.30 बजे के आसपास हुई. जेल के एक अधिकारी ने कहा, रोज हम बारह बजे से […]

नयी दिल्ली : दिल्ली की तिहाड़ जेल में कारागार संख्या चार में कैदियों में आपस में हुई झड़प में कई बंदी घायल हो गये. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार घटना शनिवार को दोपहर 12.30 बजे के आसपास हुई. जेल के एक अधिकारी ने कहा, रोज हम बारह बजे से तीन बजे तक कैदियों को वापस बैरक में भेजते हैं.

शनिवार को एक कैदी अंदर जाने को तैयार नहीं था और उसने साथी कैदियों को उकसाना शुरू कर दिया. इससे उनके बीच झड़प शुरू हो गयी.

अधिकारी ने कहा, दो कैदी गंभीर रूप से घायल हो गये और उन्हें दीनदयाल अस्पताल ले जाया गया. वे उपचार के बाद तिहाड़ लौट आये. अधिकारी के अनुसार इस झड़प में 10-12 अन्य कैदियों को हल्की चोटें आयीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >