इंदौर में यात्री बस से संदिग्ध मावा और टॉफियां बरामद

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में प्रशासन ने एक यात्री बस से आज करीब 500 किलोग्राम मावा और चार बोरे टॉफियां बरामद की. इस बात की संदेह है कि इन दोनों खाद्य पदार्थों में मिलावट की गयी है. एसडीएम रजनीश कसेरा ने बताया कि प्रशासन ने अज्ञात सुत्र की सूचना पर यात्री बस को इंदौर […]

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में प्रशासन ने एक यात्री बस से आज करीब 500 किलोग्राम मावा और चार बोरे टॉफियां बरामद की. इस बात की संदेह है कि इन दोनों खाद्य पदार्थों में मिलावट की गयी है.

एसडीएम रजनीश कसेरा ने बताया कि प्रशासन ने अज्ञात सुत्र की सूचना पर यात्री बस को इंदौर के उपनगरीय क्षेत्र मांगलिया में रुकवाया और इस वाहन में रखे मावे और टॉफियों को मिलावट के संदेह पर जप्‍त कर लिया है. यह बस ग्वालियर से इंदौर आ रही थी.

एसडीएम ने बताया कि पूछताछ के दौरान बस के चालक, कंडक्टर और यात्रियों ने संदिग्ध मावे और टॉफियों के बारे में कोई जानकारी होने से साफ इनकार कर दिया.

कसेरा ने बताया कि खाद्य विभाग के अधिकारियों ने संदिग्ध मावे और टॉफियों के नमूने ले लिये हैं. अगर प्रयोगशाला जांच के दौरान ये खाद्य पदार्थ मिलावटी पाये गये, तो संबद्ध धाराओं में मामला दर्ज किया जायेगा.

उन्होंने बताया कि विस्तृत जांच के जरिये पता लगाया जा रहा है कि इन खाद्य पदार्थों की यी खेप किसने भेजी थी और यह कहां जा रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >