5 साल की बच्ची से बलात्कार के दोषी ने अदालत के बाहर मीडियाकर्मियों पर किया हमला

नयी दिल्ली : पूर्वी दिल्ली में 2013 में पांच वर्षीय लड़की से बलात्कार मामले में दोषी ठहराये गए एक व्यक्ति ने शनिवार को कुछ मीडियाकर्मियों पर कथित तौर पर हमला किया. पोक्सो की एक अदालत द्वारा दोषी ठहराये गए मनोज साह को जब अदालत कक्ष से बाहर ले जाया जा रहा था, तो उसने कुछ […]

नयी दिल्ली : पूर्वी दिल्ली में 2013 में पांच वर्षीय लड़की से बलात्कार मामले में दोषी ठहराये गए एक व्यक्ति ने शनिवार को कुछ मीडियाकर्मियों पर कथित तौर पर हमला किया.

पोक्सो की एक अदालत द्वारा दोषी ठहराये गए मनोज साह को जब अदालत कक्ष से बाहर ले जाया जा रहा था, तो उसने कुछ वरिष्ठ संवाददाताओं के चेहरे पर कथित तौर पर प्रहार किया.

मामले को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नरेश कुमार मल्होत्रा के संज्ञान में लाया गया जिन्होंने एक वरिष्ठ महिला संवाददाता से कहा कि थाना प्रभारी (एसएचओ) को लिखित शिकायत दें.

इसके बाद न्यायाधीश ने उन्हें चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया. पोक्सो अदालत ने साह और एक अन्य व्यक्ति प्रदीप कुमार को बच्ची से बलात्कार मामले में दोषी ठहराया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >